बाजार खुलेगा कल से 7am से 7pm। एक जून से ऑफिस खुलेंगे 10am से 5pm

उत्तराखंड में बाजार खुलने के आदेश अब विधिवत जारी हो गए हैं। बाजार सात से सात  आज शाम को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के आदेश से अब बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुले रहेंगे।  गौरतलब है कि मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल इसकी घोषणा की थी, लेकिन इसके […]

उत्तराखंड में बाजार खुलने के आदेश अब विधिवत जारी हो गए हैं।

बाजार सात से सात

 आज शाम को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के आदेश से अब बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुले रहेंगे।
 गौरतलब है कि मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल इसकी घोषणा की थी, लेकिन इसके आदेश आज शाम तक ही जारी हो पाए।
ऑफिस 10 से पांच
 वहीं दूसरी ओर सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय भी एक जून से सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक कर दिया गया है।
 स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे के आदेश के अनुसार क और ख श्रेणी के सभी अफसर दफ्तर आएंगे तथा ग और घा श्रेणी के अफसर मात्र 50% ही कार्यालय आएंगे।
 विधानसभा और सचिवालय भी सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा।
 कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आवागमन की छूट
उत्तराखंड में आज कोरोना ने एक ही दिन में शतक मार लिया इसके बावजूद अब उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जाने मे लगी पाबंदियां खत्म हो गई है
आवागमन के ऑनलाइन पास का पूरा शिथलीकरण कर दिया गया है।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts