आबकारी विभाग के निरीक्षक, सिपाही और चालकों पर रिश्वतखोरी का आरोप। आयुक्त ने ट्रांसफर करके बिठाई जांच

उधम सिंह नगर के आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक सिपाही और चालक पर उधम सिंह नगर के शराब व्यवसायियों ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।  आबकारी आयुक्त सुशील कुमार को भेजे पत्र में शराब व्यवसायियों ने कहा है कि यह लोग 50000 से लेकर 15000 तक प्रति दुकान रिश्वत लेने के लिए दबाव डाल […]

उधम सिंह नगर के आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक सिपाही और चालक पर उधम सिंह नगर के शराब व्यवसायियों ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
 आबकारी आयुक्त सुशील कुमार को भेजे पत्र में शराब व्यवसायियों ने कहा है कि यह लोग 50000 से लेकर 15000 तक प्रति दुकान रिश्वत लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं और रिश्वत न देने पर चालान करने की धमकियां देते हैं।
 पत्र का संज्ञान लेते हुए आयुक्त सुशील कुमार ने तत्काल सभी का ट्रांसफर करते हुए जांच बिठा दी है।
शिकायती पत्र में शराब व्यवसायियों ने आबकारी निरीक्षक पन्नालाल और उसके सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले ही कोरोनावायरस के कारण उनका व्यवसाय ठप है, ऊपर से यह लोग लगातार रिश्वत न देने पर चालान करने की धमकी दे रहे हैं।
शराब व्यवसायियों ने यह पत्र सामूहिक रूप से लिखा है। देखने वाली बात यह होगी कि रिश्वतखोरी के इन आरोपों के बाद जांच में क्या निकलता है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts