बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार में महिला की मौत से हड़कंप।अमेरिका से लौटी थी भेल की महिला

//कुमार दुष्यंत// हरिद्वार में आज जनता कर्फ्यू के दौरान विदेश से लौटी एक महिला की मौत की खबर से हडकंप मच गया।आननफानन में अधिकारियों की टीम ने भेल के शिवालिक नगर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।अभीतक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति होली के दौरान आसपास […]

//कुमार दुष्यंत//

हरिद्वार में आज जनता कर्फ्यू के दौरान विदेश से लौटी एक महिला की मौत की खबर से हडकंप मच गया।आननफानन में अधिकारियों की टीम ने भेल के शिवालिक नगर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।अभीतक महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति होली के दौरान आसपास कई लोगों से मिलें।दंपति के मकान में किराएदार भी रहते हैं।कोरोना की आशंका के चलते अब दंपति के संपर्क के सभी लोगों को क्वारंटाईन किया जा रहा है।जबकि महिला के सैंपल त्वरित जांच हेतु भेजे गए हैं।

भेल से सेवानिवृत्त एक वृद्ध दंपति पिछले दिनों अमेरिका में अपनी पुत्री के पास प्रवास कर लौटा था।हालांकि वापसी में उनकी एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग भी हुई।लेकिन कल देररात 65 वर्षीय महिला की तबीयत खराब हो गई।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।जहां उनकी मौत हो गई। महिला के विदेश से लौटने की खबर के कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया।जबकि शिवालिक नगर की जिस कालोनी में यह दंपति रहता है वहां भी लोगों में भय व्याप्त हो गया।पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला के घर पहुंचकर आवश्यक जानकारियां जुटाई हैं।लेकिन महिला की मौत कोरोना से ही हुई है, इसपर अभी कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है।ज्ञात रहे कि हरिद्वार में अभी तक कुल 12 कोरोना संदिग्धों की पहचान हुई है।इनमें पांच को निगरानी के उपरांत छुट्टी दे दी गई है।जबकि 7 अभी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।विदेश से लौटी इस महिला की मृत्यु के बाद प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts