वीडियो : आखिर क्यो रो पड़े विधायक जी ! अन्न जल त्यागने की चेतावनी दी 

मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन कैमरे के सामने फफक पड़े और मुख्यमंत्री आवास के सामने अन्य जल त्याग कर बैठने की चेतावनी दे डाली।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/g2vMdlLru5c

 

 कोरोना लॉक डाउन के चलते मंगलौर की जनता की समस्या उठाते हुए मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि जनता में भुखमरी की नौबत आ गई है और सरकार दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा पा रही है।
 काजी निजामुद्दीन ने कहा कि वह आज बड़े भारी मन से अपील कर रहे हैं कि कर्फ्यू की हालत में जनता इस समय भूखमरी की कगार पर आ गई है।
 वरिष्ठ विधायक ने कहा कि आप और हम अपने घर में गेहूं की रोटी खा रहे हैं, लेकिन मंगलौर में गेहूं का आटा तक उपलब्ध नहीं है फिर और जगह क्या हालात होंगे!
 दैनिक मजदूरों की दयनीय हालत का हवाला देते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 48 घंटे के अंदर यदि राशन की दुकानों पर राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह भी अन्य जल त्याग कर मुख्यमंत्री आवास पर धरने पर बैठ जाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts