दस पीसीएस अफसरों के तबादले

शासन ने चार एडीएम स्तर के अधिकारियों के अलावा 6 नए ट्रेनी एसडीएम को भी तैनाती दे दी है। इसके साथ ही राज्य के 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। एडीएम आलोक कुमार पांडे को टिहरी से नगर आयुक्त हरिद्वार का जिम्मा दिया गया है।पांडे पहले भी हरिद्वार में सेवाएं दे चुके हैं। […]

शासन ने चार एडीएम स्तर के अधिकारियों के अलावा 6 नए ट्रेनी एसडीएम को भी तैनाती दे दी है। इसके साथ ही राज्य के 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

एडीएम आलोक कुमार पांडे को टिहरी से नगर आयुक्त हरिद्वार का जिम्मा दिया गया है।पांडे पहले भी हरिद्वार में सेवाएं दे चुके हैं। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाए गए हैं। एडीएम राहुल कुमार गोयल को अपर आयुक्त देहरादून की ज़िम्मेदारी दी गई है। एडीएम मोहन सिंह बर्निया को अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून पद पर भेजा गया है।

ट्रेनी एसडीएम को भी तैनाती

शासन ने आज 6 नए ट्रेनी एसडीएम को भी तैनाती दे दी है। एसडीएम शिप्रा जोशी डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा, गौरव पांडे डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा, हिमांशु कप्टियाल डिप्टी कलेक्टर चंपावत, जितेंद्र वर्मा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर चमोली, संदीप कुमार डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, सुधीर कुमार डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाए गए हैंं।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts