गुड न्यूज़ : प्राइवेट लैब में संक्रमण की जांच का शुल्क हुआ तय

उत्तराखंड शासन ने प्राइवेट बैंक में कोरोनावायरस के संक्रमण की सिंगल स्टेप जांच के लिए अधिकतम धनराशि तय कर दी है।  सरकारी या निजी चिकित्सालय द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को प्रेषित सैंपल के लिए अब मात्र ₹2000 देने होंगे और यदि प्राइवेट लैब वाले स्वयं सैंपल एकत्र करने के लिए घर पर आते जाते हैं तो […]

उत्तराखंड शासन ने प्राइवेट बैंक में कोरोनावायरस के संक्रमण की सिंगल स्टेप जांच के लिए अधिकतम धनराशि तय कर दी है।
 सरकारी या निजी चिकित्सालय द्वारा निजी प्रयोगशालाओं को प्रेषित सैंपल के लिए अब मात्र ₹2000 देने होंगे और यदि प्राइवेट लैब वाले स्वयं सैंपल एकत्र करने के लिए घर पर आते जाते हैं तो फिर इसके लिए ₹2400 भुगतान करना होगा।
 यह सभी शुल्क जीएसटी सहित हैं।
 घर पर से एकत्रित करने पर सैंपल को पिकअप करने, पैकिंग, ट्रांसपोर्टेशन और डॉक्यूमेंटेशन तथा रिपोर्टिंग की सभी फीस मिलाकर ₹2400 ही है।
 आज चिकित्सा सचिव अमित सिंह नेगी एक कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से बताया कि प्रयोगशाला तक सैंपल पहुंचाने की जिम्मेदारी सैंपल लेने वाले चिकित्सालयों की होगी।
 निजी चिकित्सालयों द्वारा स्वयं एकत्रित किए जाने वाले सैंपल के लिए निर्धारित अधिकृत दर का भुगतान संबंधित व्यक्ति, जिसका टेस्ट किए जाना हो उसके द्वारा ही वहन किया जाएगा।
 इसके अलावा परीक्षण के बाद आईसीएमआर के पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के अतिरिक्त संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्टेट सर्विलंस अधिकारी को रिपोर्ट की एक प्रति भी उपलब्ध करना जरूरी होगा।
 ऐसा न करना महामारी अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts