प्रतापनगर विधायक ने दीन गाँव में किया जनसंपर्क और गैस कनेक्शन वितरण।

प्रताप नगर के विधायक विजय पवार ने दिन गांव में जनसंपर्क किया । साथ ही 15 गैस कनेक्शन का भी वितरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री की और से नववर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी।

विधायक जी ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार की डोबरा पुल उपलब्धि के बारे में बताया। 

साथ ही महिलाओ को उज्ज्वला योजना का महत्व बताया। उज्जवला योजना के अंतर्गत 15 गैस कनेक्शन भी सभी को वितरित किए हैं। 

उज्जवला योजना का फायदा बताते हुए उन्होंने कहा की अब महिलाओं को लकड़ी वगैरह बीनने के लिए पहाड़ों पर नहीं जाना होगा, जिससे उन्हें क्षति पहुंचने की संभावना भी कम हो जाएंगी।

साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में बताते हुए कहा की सरकार हर उस व्यक्ति को जिसके पास आयुष्मान कार्ड है उसका 5 लाख तक का इलाज सरकारी अस्पताल में फ्री में मुहैया करा रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts