Video रानीखेत से फायर सीजन का “श्रीगणेश” वन विभाग गायब।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के जंगलों में आग लगने का सीजन रानीखेत में कैंट के जंगल से शुरू हो गया है । आर्मी कैंट की टीम ने वन विभाग की अनुपस्थिति में जंगल मे घुसकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। देखिए वीडियो https://youtu.be/F1WM-HRfVzA अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित चौबटिया में आज सवेरे से […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के जंगलों में आग लगने का सीजन रानीखेत में कैंट के जंगल से शुरू हो गया है । आर्मी कैंट की टीम ने वन विभाग की अनुपस्थिति में जंगल मे घुसकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/F1WM-HRfVzA

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित चौबटिया में आज सवेरे से ही कैंट के जंगल में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। काफी देर तक इंतजार किया गया, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। आर्मी और कैंट क्षेत्र का मामला होने का खतरा देख कैंट का स्टाफ मौके पर आग बुझाने के लिए पहुँच गया।

क्षेत्र मेंं तेज हवा के कारण आग तेजी सेे ऊपर की तरफ फैल गई, जिससे ऊपर बने भवनों को खतरा हो गया।चौबटिया से लगे झूला देवी मंदिर से आगे वन विभाग के जंगल में लगी इस आग को बुझाने के लिए कैंट की टीम ने जीतोड़ मेहनत की। वन विभाग के कर्मचारी इस पूरी घटना के दौरान नदारद रहे।
ग्रीष्मकाल शुरू होते ही राज्य के जंगलों में फायर सीजन शुरू होते ही आग लगनी भी शुरू हो जाती है, लेकिन रानीखेत वन विभाग की ऐसी लापरवाही के कारण जंगलों को खतरा बन जाता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts