Video जरूरतमंदों को राशन बांटते समाजसेवियों को प्रशासन ने रोका

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे समाजसेवियों को प्रशासन ने रोकजरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे समाजसेवियों को प्रशासन ने रोक दिया, जबकि दावा किया जा रहा है कि सरकारी राशन भी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है। राज्य में कोरोना के कहर ने पहले […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे समाजसेवियों को प्रशासन ने रोकजरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहे समाजसेवियों को प्रशासन ने रोक दिया, जबकि दावा किया जा रहा है कि सरकारी राशन भी अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है। राज्य में कोरोना के कहर ने पहले ही क्षेत्रों में मजदूरी करके पेट पालने वालों की कमर तोड़कर रख दी है। ऐसे में सरकारी राशन वितरण प्रणाली भी नाकाफी दिख रही है।आज अल्मोड़ा के समाजसेवी मनोज बिष्ट उर्फ ‘भय्यू’ ने सोशियल मीडिया में एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वो जरूरतमंदों को राशन वितरण करने गए थे, लेकिन इसी बीच प्रशासन और पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें रोक दिया कि सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों को राशन मुहैय्या करा दिया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/E9WS81ZSagM

 

मनोज बिष्ट ने अपने एक मिनट दो सेकेंड के वीडियो में सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार ने राशन पहुंचा दिया है तो अल्मोड़ा के जरूरतमंद परिवार भूखे कैसे हैं? उन्होंने ये भी कहा कि राशन विक्रेताओं ने भी स्वीकार किया है कि अभी उनतक राशन नहीं पहुंचा है। ऐसे में जरूरतमंदों को राशन देने में सरकार और उनका महकमा उन्हें क्यों रोक रहा है?

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts