देहरादून के एसडीएम सदर कार्यालय में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

देहरादून। दून के एसडीएम सदर कार्यालय में पास बनाने के लिए ऐसी होड़ मची कि लोग सोशल डिस्टेसिंग को ही भूल गए। इससे स्पष्ट होता है कि आम जनता पर ही नियम लागू होते हैं, जबकि खास पर यह लागू नहीं होते। आज बृहस्पतिवार सुबह की इन तस्वीरों को देखकर आप आसानी से समझ सकते […]

देहरादून। दून के एसडीएम सदर कार्यालय में पास बनाने के लिए ऐसी होड़ मची कि लोग सोशल डिस्टेसिंग को ही भूल गए। इससे स्पष्ट होता है कि आम जनता पर ही नियम लागू होते हैं, जबकि खास पर यह लागू नहीं होते।
आज बृहस्पतिवार सुबह की इन तस्वीरों को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह एसडीएम सदर कार्यालय देहरादून है, जहां दुकानदार व अन्य लोगों ने पास बनाने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ही तोड़ डाला।


एडवोकेट अरुण खन्ना ने इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि अपने व दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ करने के लिए ऐसी होड़ क्यों और कैसे मची? आखिर पुलिस कर्मियों की बात सुनने को ये लोग तैयार क्यों नही हैं? खन्ना कहते हैं कि ऐसे लोग स्वयं के साथ ही दूसरों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts