यूकेडी ने बनाए तीन जिलाध्यक्ष। रावत, काला और तोपवाल को जिम्मेदारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज अपने तीन जिला अध्यक्षों की तैनाती कर दी है।  उत्तराखंड क्रांति दल के परवा दून के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्र पाल सिंह तोपवाल को दी गई है।  गणेश काला पछवादून के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं तथा सेंट्रल दून में दीपक रावत को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी […]

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज अपने तीन जिला अध्यक्षों की तैनाती कर दी है।

 उत्तराखंड क्रांति दल के परवा दून के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्र पाल सिंह तोपवाल को दी गई है।

 गणेश काला पछवादून के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं तथा सेंट्रल दून में दीपक रावत को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

 केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के निर्देश के बाद कार्यालय प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय ने तीनों के नियुक्ति पत्र जारी किए। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तीनों जिला अध्यक्षों का फूल मालाओं और बुके से स्वागत किया गया।

 परवादून के जिला अध्यक्ष केंद्रपालसिंह तोपवाल ने कहा कि, उनका संगठन पहले से ही ब्लॉक तथा बूथ लेवल पर गठित हो चुका है और अब वह अन्य मोर्चा की भी शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित करेंगे।

 केंद्रीय देहरादून के जिला अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि,

 उनका फोकस बूथ लेवल पर संगठन का विस्तार करने पर रहेगा।

 पछवा दून के जिलाध्यक्ष  गणेश काला को चकराता, विकासनगर और सहसपुर सहित तीन विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिली है।

 इस अवसर पर सैकड़ों यूकेडी कार्यकर्ता शामिल थे।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts