यूकेडी ने कुम्भ 2021 में हुए अरबों के घोटाले की सीबीआई जाँच करने की मांग की

उत्तराखंड क्रांति दल ने हरिद्वार में हुए कुंभ 2021 के दौरान कोरोना की टेस्टिंग  घोटाला, फर्जी कोविड रिपोर्ट, वैक्सीनेशन के नाम पर किये गए फर्जीवाड़े ,स्वच्छ गंगा अभियान, कुंभ में हुए स्थाई/ अस्थाई निर्माण कुंभ में कार्य कर रहे (एन जी ओ) NGO,S और अधिकारियों की संदिग्ध भूमिकाओं की सीबीआई जांच की मांग की हैं […]

उत्तराखंड क्रांति दल ने हरिद्वार में हुए कुंभ 2021 के दौरान कोरोना की टेस्टिंग  घोटाला, फर्जी कोविड रिपोर्ट, वैक्सीनेशन के नाम पर किये गए फर्जीवाड़े ,स्वच्छ गंगा अभियान, कुंभ में हुए स्थाई/ अस्थाई निर्माण कुंभ में कार्य कर रहे (एन जी ओ) NGO,S और अधिकारियों की संदिग्ध भूमिकाओं की सीबीआई जांच की मांग की हैं ।

उत्तराखंड क्रांति दल का कहना हैं कि,घोटालेबाजी ने जहाँ मानवता को शर्मसार किया, वही देवभूमि उत्तराखंड की विश्व भर में बदनामी भी करा दी है  ।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए कर्फ्यू लॉकडाउन का पालन आम जनता स्वेच्छा से कर रही है । कोरोना काल में जनता भूख, प्यास, बीमारी ,बेरोजगारी झेल रही है और जिम्मेदार लोग घोटालेबाजी में जनता की गाढी कमाई के अरबों रुपए कोरोना के नाम पर लूट रहे है  ।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कुम्भ घोटाले में लिप्त जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने मांग की।

साथ ही जांच से पहले कुम्भ के घोटालेबाज अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की ।

उत्तराखंड क्रांति दल ने सत्ताधारी दल के कुछ नेता पक्ष-विपक्ष दोनों खुद बनकर भोली-भाली उत्तराखंड की जनता को गुमराह कर रहे हैं,हम इसकी घोर निन्दा करते है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts