यूकेडी ने मातृभूमि सेवा संगठन के साथ गांवों में किया सैनिटाइजेशन, और दवा वितरण!

उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के मातृभूमि सेवा संगठन के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए डोईवाला के थानो तथा रामनगर डांडा आदि गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इन गांव में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों गंदगी वाले इलाकों और संक्रमित घरों के आसपास विशेष तौर पर सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा संक्रमित लोगों को ऑक्सीमीटर भी वितरित […]

उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला के मातृभूमि सेवा संगठन के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए डोईवाला के थानो तथा रामनगर डांडा आदि गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

इन गांव में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों गंदगी वाले इलाकों और संक्रमित घरों के आसपास विशेष तौर पर सैनिटाइजेशन किया गया।

इसके अलावा संक्रमित लोगों को ऑक्सीमीटर भी वितरित किये। तथा दो संक्रमित व्यक्तियों को ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किये। इनमे एक मरीज होम आइसोलेट हैं। तथा एक मरीज को अस्पताल में ऑक्सीजन बेड न मिलने के चलते वापस घर पर आना पड़ गया था।

इसके अलावा कुछ होम आइसोलेट मरीजों को कोरोना दवाई की किट और थर्मामीटर वितरित किए गए।

इस अभियान में उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, प्रमोद डोभाल, थानो मंडल के अध्यक्ष अशोक तिवारी के साथ मातृभूमि सेवा संगठन के अध्यक्ष अमित कुकरेती, जगदीश ग्रामीण, जगबीर सिंह नेगी, विक्की, हरीश तिवारी, अनुज तिवारी, राहुल तिवारी, तथा पर्वतजन फाउंडेशन के पंकज कपूर, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts