वीडियो : यूकेडी नेता ने उखाड़ फेंका बेनीताल बुग्याल पर लगा “प्राइवेट प्रॉपर्टी” का बोर्ड।

यूकेडी नेता ने उखाड़ फेंका बेनीताल बुग्याल पर लगा “प्राइवेट प्रॉपर्टी” का बोर्ड। कहां सख्त भू कानून की जरूरत। बहुचर्चित बेनताल अतिक्रमण प्रकरण में कल यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी ने मोर्चा खोल दिया हैं। उत्तराखंड में भूमाफियों ने हर जगह अपने कब्जे बना लिए हैं जो धीरे धीरे अपने पैर पहाड़ो में जमाते ही जा […]

यूकेडी नेता ने उखाड़ फेंका बेनीताल बुग्याल पर लगा “प्राइवेट प्रॉपर्टी” का बोर्ड। कहां सख्त भू कानून की जरूरत।

बहुचर्चित बेनताल अतिक्रमण प्रकरण में कल यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी ने मोर्चा खोल दिया हैं।

उत्तराखंड में भूमाफियों ने हर जगह अपने कब्जे बना लिए हैं जो धीरे धीरे अपने पैर पहाड़ो में जमाते ही जा रहें हैं  । जिसे लेकर युकेडी ने आंदोलन शुरू कर दिया  ।जल्द ही ये आन्दोलन बहुचर्चित हो गया और उत्तराखंड की जनता भी अब साथ आने लगी ।

कल यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी ने अतिक्रमण प्रकरण में मोर्चा खोलते हुए भूमाफियाओं द्वारा कब्जा की हुई जमीन पर लगा निजी सम्पति का बोर्ड तोड़कर इसकी शुरुआत की  ।

https://youtu.be/ULGnOWEZe-w

दरअसल आसपास के ग्रामसभाओं की गौचर पनघट क्षेत्र- बेनताल बुग्याल पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। 1600 हेक्टयर जमीन पहाड़ियों के हाथ से निकलकर भूमाफियाओं के हाथों में गयी।

उमेश खण्डूड़ी ने वरिष्ठ नेता के एल शाह व यूकेडी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया।

खण्डूड़ी ने कहा कि, खुद उनके परदादाओं के समय से ये यहां के गांवों का गौचर क्षेत्र था तो कैसे ये जमीन किसी एक की हो सकती है।यदि आज नहीं जागे तो पूरा पहाड़ बिक जाएगा।एक नए सशक्त भूक़ानून की अब सख्त जरूरत है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts