उक्रांद ने की भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि की जांच की मांग। जताया बड़े भूमि घोटाले का अंदेशा

उक्रांद ने की भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि की जांच की मांग। जताया बड़े भूमि घोटाले का अंदेशा – भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि घोटाला यूकेडी ने की जांच की माँग देहरादून में आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा कि इस भूमि की खरीद-फरोख्त […]

उक्रांद ने की भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि की जांच की मांग। जताया बड़े भूमि घोटाले का अंदेशा

– भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि घोटाला यूकेडी ने की जांच की माँग

देहरादून में आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा कि इस भूमि की खरीद-फरोख्त में बड़े घोटाले का अंदेशा जताते हुए इसकी जांच सक्षम एजेंसी से कराए जाने की मांग की है। शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल तथा सुनील ध्यानी ने कहा कि, यह जमीन देहरादून के रिंग रोड पर स्थित है और यह भूमि पूर्व में रानी पद्मावती के नाम पर दर्ज थी तथा यह जमीन सीलिंग की भूमि थी।

आखिर सीलिंग की भूमि को रेगुलर कैसे कर दिया गया ! और इसका म्यूटेशन तथा दाखिल खारिज करने के पीछे किन अधिकारियों और नेताओं का हाथ है ! उत्तराखंड क्रांति दल ने जांच की मांग करते हुए कहा कि, इस भूमि का म्यूटेशन लगभग 2 साल तक रुका हुआ रहा क्योंकि इस जमीन का सीलिंग की भूमि होने के नाते दाखिल खारिज नहीं हो सकता है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि, यह भूमि भारतीय जनता पार्टी को किन भाजपा नेताओं ने बेची है तथा इसको खरीदने वाले कौन भाजपा नेता है, उन पर इसकी भी जांच होनी चाहिए। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि, यदि जल्द ही उत्तराखंड सरकार इसकी जांच नहीं कराती तो वह इस भूमि की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts