पुलिस मुख्यालय में उक्रांद का प्रदर्शन। सौंपा ज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में उक्रांद का प्रदर्शन। सौंपा ज्ञापन

देहरादून। आज पुलिस मुख्यालय में उक्रांद द्वारा प्रदर्शन करते हुये वर्णित घटना में संलिप्त पुलिस कांस्टेबलों का निलम्बन करने के लिए कहा गया। साथ ही पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को समोधित पत्र सीओ विनय कुमार को दल के कार्यकारी अध्यक्ष ए पी जुयाल के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान उक्रांद के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी भी की।

बता दें कि, गत दिवस रात्रि लगभग 11:00 बजे उक्रांद के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजपुर रोड स्तिथ कुठालगेट से आ रहे थे, तभी अचानक दो पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोका गया। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो भी पुलिसकर्मीयों ने उन्हें जाने नही दिया। इस दौरान उक्रांद नेता अपने फ़ोन से फेसबुक लाइव के माध्यम से घटना के बारे में दुनिया को अवगत कराने लगे तो पुलिसकर्मियों द्वारा उन पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया गया एवं उनके 5000 हजार रुपये भी लूट लिए गए। उक्त घटनाक्रम में उक्रांद ने पुलिस महानिदेशक से कार्यवाही की मांग की है।

इस अवसर पर एपी जुयाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रमिला रावत, सुनील ध्यानी, शांति प्रसाद भट्ट, प्रताप कुँवर, राजेश्वरी रावत, ऋषि राणा, किरन रावत कश्यप, दीपक रावत, सीमा रावत, गोपाल उनियाल, नवीन भदुला, नवीन वर्मा, अनिल डोभाल, पीयूष सक्सेना, देवेंद्र रावत, कमल कांत, विनीत सकलानी, मनोज वर्मा आदि थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts