बड़ी खबर : UKSSC पेपर लीक मामले में एक और को मिली जमानत

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एक और आरोपी को जमानत मिल गई हैl इस आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर जैसे बड़े आरोप लगे थेl धोखाधड़ी और जालसाजी में तो पहले ही जमानत मिल चुकी थीl अब इसे गैंगस्टर एक्ट में भी जमानत मिल चुकी हैl एसटीएफ ने पेपर लीक […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एक और आरोपी को जमानत मिल गई हैl

इस आरोपी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर जैसे बड़े आरोप लगे थेl धोखाधड़ी और जालसाजी में तो पहले ही जमानत मिल चुकी थीl अब इसे गैंगस्टर एक्ट में भी जमानत मिल चुकी हैl

एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार किया था,जिनमें से 21 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था, इन्हीं में से एक पंतनगर विश्वविद्यालय केे पूर्व अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, जिन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने आरएमएस कंपनी के अफसरों के साथ मिलकर पेपर लीक  किया थाl

जोशी के खिलाफ विजिलेंस ने अक्तूबर में मुकदमा दर्ज किया था। जोशी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानती देने पर जमानत दी गई है।

जोशी ने धोखाधड़ी, जालसाजी में जमानत पाने के बाद गैंगस्टर में भी जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी।

 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कोर्ट दिया तर्क

“जोशी को झूठा फंसाया गया है। उनके पास से धन की रिकवरी नहीं हुई थी। इसी तरह गैंगस्टर एक्ट में भी गैंग चार्ट में दो मुकदमे हैं। इनमें से एक मुकदमा विजिलेंस की ओर से दर्ज किया गया है।इस मुकदमे में न तो उनकी गिरफ्तारी की गई और न ही विवेचना अधिकारी ने ज्यूडिशियल रिमांड ही मांगा है। इस आधार पर जोशी को जमानत दे देनी चाहिए।” 

बचाव पक्ष के तर्क का अभियोजन ने भी कोई विरोध नहीं किया। इस पर स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट चंद्रमणि राय की अदालत ने जोशी को जमानत दे दी।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts