ब्रेकिंग : UKSSSC भर्ती घोटाले में गोवा से गिरफ्तार हुआ यूपी का नकल माफिया

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने यूपी के एक नकल माफियाओं को गोवा से गिरफ्तार किया है, अब तक एसटीएफ 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था,जहा […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले में एसटीएफ ने यूपी के एक नकल माफियाओं को गोवा से गिरफ्तार किया है, अब तक एसटीएफ 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था,जहा पर फिरोज हैदर(पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ) को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार किया गया है।

फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया। 

गहन पूछताछ और साक्ष्यों से यह भी पता चला है कि फिरोज हैदर नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में भी था।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts