बड़ी खबर : पेपर लीक से अधर में लटकी समूह-ग की आठ भर्तियों पर फैसला आज

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले से अधर में लटके विवादों में घिरी आठ समूह-ग की भर्तियों पर आज फैसला होना हैl यह आठ भर्तियां निम्न है:- एलटी भर्ती (1431 पद) उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद) कनिष्ठ सहायक (700 पद)  पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद) वाहन चालक भर्ती (164 पद)  कर्मशाला अनुदेशक (157 […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले मामले से अधर में लटके विवादों में घिरी आठ समूह-ग की भर्तियों पर आज फैसला होना हैl

यह आठ भर्तियां निम्न है:-

  1. एलटी भर्ती (1431 पद)
  2. उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद)
  3. कनिष्ठ सहायक (700 पद)
  4.  पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद)
  5. वाहन चालक भर्ती (164 पद)
  6.  कर्मशाला अनुदेशक (157 पद)
  7. मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद)
  8. मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)

भर्ती घोटाला मामला सामने आने के बाद ही इन 8 भर्तियों को लेकर भी अक्तूबर में ही आयोग ने पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया था।

भर्तियों के परीक्षण के लिए बनाई गई, विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

 मंगलवार यानी आज आयोग की बैठक में यह रिपोर्ट रखी जाएगी। बैठक में ही आयोग इन भर्तियों पर निर्णय लेगा।

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts