बड़ी ख़बर: UKSSSC ने जारी किए वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड..

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण जानकारी देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के रिक्त पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आगामी 25 मई 2025 (रविवार) को एकल सत्र में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक […]

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की महत्वपूर्ण जानकारी

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के रिक्त पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आगामी 25 मई 2025 (रविवार) को एकल सत्र में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक संपन्न होगी।

प्रवेश पत्र 19 मई से उपलब्ध
आयोग ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 19 मई 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, अतः अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही इसे प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

बार-कोड और पहचान पत्र अनिवार्य
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रवेश पत्र पर बार-कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts