UKSSSC भर्ती घोटाला : यूपी का जेई चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश के अभियंता को एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पहले ललित नाम का शख्स चर्चाओं में आया था। वह धामपुर (बिजनौर) का रहने वाला है। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को ललित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने कई खुलासे भी […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश के अभियंता को एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है।

कुछ दिन पहले ललित नाम का शख्स चर्चाओं में आया था। वह धामपुर (बिजनौर) का रहने वाला है।

एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को ललित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने कई खुलासे भी किए हैं।

ललित उत्तर प्रदेश में चर्चित जिला पंचायत हाकम सिंह के एक एजेंट के तौर पर काम करता है। वह हाकम को बीते आठ वर्षों से जानता है।

ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है।

सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts