बड़ी खबर : Uksssc पेपर लीक मामले में केंद्रपाल गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।  एसटीएफ ने आज उत्तर प्रदेश के धामपुर नकल सेंटर का केंद्र बिंदु केंद्रपाल निवासी धामपुर से गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ आज हाकम सिंह को लेकर उसके बिजनौर स्थित ठिकाने […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एसटीएफ ने आज उत्तर प्रदेश के धामपुर नकल सेंटर का केंद्र बिंदु केंद्रपाल निवासी धामपुर से गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ आज हाकम सिंह को लेकर उसके बिजनौर स्थित ठिकाने पर पहुंची, जहां जांच में केंद्रपाल का भी नाम सामने आया। केंद्रपाल पूर्व में हुई भर्तियों में पेपर लीक कराने का दोषी भी रह चुका है। केंद्रपाल हाकम सिंह का खासम खास है, जिसे भी जांच टीम ने मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुछ जरूरी दस्तावेज प्राप्त किए। जिसके बाद केंद्रपाल को भी हिरासत में ले लिया गया। अभी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, धामपुर सहित अन्य ठिकानों पर एसटीएफ छापेमारी कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts