ब्रेकिंग : UKSSSC भर्ती घोटाले में यूपी के नकलसरगना सादिक मूसा का साथी गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है

अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ हलद्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न राव से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है।

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts