हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की अनियंत्रित थार ,एक की मौत-दो घायल

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। कार में मौजूद हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत, जबकी राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल। नैनीताल के समीप पाइंस में थार जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई। थार में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचींधाम आश्रम से नैनीताल […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। कार में मौजूद हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत, जबकी राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल।

नैनीताल के समीप पाइंस में थार जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई। थार में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचींधाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। थार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। एस.डी.आर.एफ.की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सी.ओ. सिटी अंजना नेगी, सी.एम.ओ.हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया।

आज राजस्थान से दो दोस्त अपनी थार कार से आए और हल्द्वानी से राहुल को लेकर कैंचीं धाम पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद तीनों थार से गोल्ज्यू देवता के दर्शनों के बाद नैनीताल में राहुल की परीक्षा के लिए आए थे।

राहुल एग्रीकल्चर का छटे सेमिस्टर का छात्र था। अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts