हादसा: अनियंत्रित जल संस्थान के ट्रक ने माँ-बेटी को कुचला

नैनीताल।रिपोर्ट-कमल जगाती  उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के पास जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दो पर्यटक महिलाओं को रौंदते हुए कई वाहनों से टकरा गया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक […]

नैनीताल।रिपोर्ट-कमल जगाती 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के पास जल संस्थान का एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दो पर्यटक महिलाओं को रौंदते हुए कई वाहनों से टकरा गया। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार,घायल दोनों महिलाएं माँ और बेटी है ,जो दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल संस्थान का ट्रक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि एक महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरी महिला का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली से नैनीताल घूमने आई थीं महिलाएं

घायल दोनों महिलाएं दिल्ली के गगन विहार क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। वे अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

दोनों महिलाओं को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस से हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े कुछ टैक्सी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया।

पर्यटन सीजन में बढ़ रही दुर्घटनाओं की चिंता

नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। बड़ी संख्या में पर्यटक शहर पहुंच रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों और पैदल यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को और सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

सम्बंधित खबरें

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts