दुर्भाग्य: 20 सालों बाद भी पहाड़ो में नहीं पहुंच रही सुविधाएं

पहाड़ो से अक्सर ही स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में दम तोड़ते लोगो की खबरें आती रहती हैं ।  पहाड़ो में समय पर इलाज ना मिलने के कारण कई लोगो को जान गवानी पड़ती हैं । मामला ग्राम ली, जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का है जहां एक महिला जिनका नाम श्रीमती जसोदा देवी पति श्री कुशाल […]

पहाड़ो से अक्सर ही स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में दम तोड़ते लोगो की खबरें आती रहती हैं ।  पहाड़ो में समय पर इलाज ना मिलने के कारण कई लोगो को जान गवानी पड़ती हैं ।

मामला ग्राम ली, जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का है जहां एक महिला जिनका नाम श्रीमती जसोदा देवी पति श्री कुशाल सिंह रावत है,उनकी अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई।

तबियत इतना खराब थी कि, पैदल चलने की स्तिथि में नहीं थे। तो गांव वालों की मदद से उनको हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन रोड़ ना होने के कारण और जो रास्ता है भी वह भी ठीक न होने के कारण मदद करने वाले लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्भाग्य है कि इन गांवों के लोग अपना बहुमूल्य वोट ये समझ के तो दे देते हैं कि यहां रोड़ बन जायेगी या अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी लेकिन नेता सिर्फ़ वोट मांगने तक ही सीमित रह जाते हैं।

चुनाव जीतने के बाद इन गांवों का रास्ता इन्हें 5 साल बाद ही याद आता है और फिर से वही झूठे वादे करके चले जाते हैं ।

आखिर कब तक उत्तराखंड में ऐसा ही चलता रहेगा,कब पहाड़ के लोगों को अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो पाएंगी ये एक बड़ा सवाल हैं ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts