भीमताल झील में तैरता मिला अज्ञात शव । फैली सनसनी ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की भीमताल झील में अज्ञात युवा का शव उतराता मिलने से सनसनी । मॉर्निंग वॉक के दौरान राहगीरों को दिखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने में जुटी । नैनीताल जिले में भीमताल झील से एक युवक का […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की भीमताल झील में अज्ञात युवा का शव उतराता मिलने से सनसनी । मॉर्निंग वॉक के दौरान राहगीरों को दिखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने में जुटी ।

नैनीताल जिले में भीमताल झील से एक युवक का शव बरामद हुआ है । शव भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में झील में उतरा रहा था । मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव को देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया । शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है । युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष मानी जा रही है ।

शव की तलाशी लेने पर एक डायरी भी मिली है, जिसमें पैसे की लेनदेन की बात कही गई है । फिलहाल पुलिस द्वारा शव को झील से निकालकर शव की पहचान करने की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर दी है ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts