अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फैलाई लॉकडाउन की फेक न्यूज़

अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फैलाई लॉकडाउन की फेक न्यूज़ उत्तराखंड में आज सोशल मीडिया में एक फेक न्यूज़ बड़ी तेजी से फैली कि राज्य में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा। देखते ही देखते यह फेक न्यूज़ सभी सोशल प्लेटफॉर्म में तैरने लगी। जिसके बाद इस फेक न्यूज़ पर कार्यवाही […]

अज्ञात ने सोशल मीडिया पर फैलाई लॉकडाउन की फेक न्यूज़

उत्तराखंड में आज सोशल मीडिया में एक फेक न्यूज़ बड़ी तेजी से फैली कि राज्य में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा। देखते ही देखते यह फेक न्यूज़ सभी सोशल प्लेटफॉर्म में तैरने लगी। जिसके बाद इस फेक न्यूज़ पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दे कि, सरकार शासन और पुलिस की तरफ से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, इस तरह की खबर पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। साथ ही इस फेक न्यूज़ को प्रसारित करने वाले की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कहा कि, सोशल मीडिया में फैलाई जा रही 31 जुलाई तक लॉकडाउन की खबर पूरी तरह से तथ्यहीन और फर्जी है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts