अनलॉक 3 गाइडलाइन जारी: जानिए किन से हटा प्रतिबंध ! किन पर रहेगा जारी !!

अनलॉक 3 गाइडलाइन जारी: जानिए किन से हटा प्रतिबंध ! किन पर रहेगा जारी !!

गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अब लोग रात में भी आ जा सकेंगे।
5 अगस्त से जिम और योगा सेंटर भी खुल सकते हैं। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार द्वारा अन्य निर्देशों का पालन जरूरी रहेगा।

इन पर जारी रहेगी पाबंदी

स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान आगामी 31 अगस्त तक फिलहाल बंद ही रहेंगे। मनोरंजन के समस्त साधन अभी बंद रहेंगे। जिनमें सिनेमा हॉल से लेकर स्विमिंग पूल, थिएटर बार ऑडिटोरियम और मनोरंजन पार्क आदि है। मेट्रो भी बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन है वहां फिलहाल सब कुछ बंद ही रहेगा। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े सभी आयोजन रैलियां और कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।

इन से हटा प्रतिबंध

रात को अब बाहर निकलने पर प्रतिबंध नहीं है।कर्फ्यू हटा दिया गया है। 5 अगस्त से जिम और योगा सेंटर खोले जा सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी होने वाले निर्देशों के अनुसार मनाया जा सकेगा। वंदे भारत मिशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा खुली रहेगी। विशेष विमानों को भी मंजूरी रहेगी।

नियम

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। सार्वजनिक स्थानों पर गुटका पान तमाखू प्रतिबंधित रहेगा। 10 साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग, और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग घर पर ही रहेंगे। गर्भवती महिलाएं भी रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में फिलहाल 31 जुलाई तक रहेगा। जरूरी सेवाओं के अलावा बाकी सभी चीजें बंद रहेगी। यदि राज्य सरकार कुछ जोन निर्धारण करती है इसकी जानकारी दी जाती रहेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts