पार्लर की आड़ में हो रहा था अनैतिक काम। पुलिस ने मारा छापा। हत्थे चढ़े तीन युवक और दो युवती

पार्लर की आड़ में हो रहा था अनैतिक काम। पुलिस ने मारा छापा। हत्थे चढ़े तीन युवक और दो युवती हल्दूचौड़ क्षेत्र में उस वक्त लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया, जब एक पार्लर की आड़ में ग्रामीणों को अनैतिक कार्य होने का अंदेशा लगा। जिसके बाद पुलिस ने पार्लर में छापेमारी की तो […]

पार्लर की आड़ में हो रहा था अनैतिक काम। पुलिस ने मारा छापा। हत्थे चढ़े तीन युवक और दो युवती

हल्दूचौड़ क्षेत्र में उस वक्त लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया, जब एक पार्लर की आड़ में ग्रामीणों को अनैतिक कार्य होने का अंदेशा लगा। जिसके बाद पुलिस ने पार्लर में छापेमारी की तो वहां से संदिग्ध गतिविधियां पुलिस के संज्ञान में आई और पुलिस ने पार्लर से दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई युवती एक दिनेशपुर तो दूसरी हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली है। इसके अलावा तीन युवक जिनमें दो लालकुआं और एक मुरादाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताना जरूरी होगा कि, सोमवार की सुबह हल्दूचौड़ क्षेत्र के गोल्डन टच नाम के पार्लर में ग्रामीणों को अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली। जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर लालकुआं कोतवाली ले गयी। जहां पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि, इलाके में पार्लर की आड़ में गलत काम होने की सूचना आस-पास के लोगों से मिली थी और ऐसी गतिविधियां लगातार चल रही थी। जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts