बड़ी खबर : किशोर ने ठुकराया राहुल गांधी का बुलावा। बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राहुल गांधी के दिल्ली में मुलाकात के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया है। जिससे उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं ने राजनितिक गलियारों में हवा पकड़ ली हैं । किशोर उपाध्याय हरीश रावत और पार्टी हाईकमान पर 2017 के दौरान खुद के टिकट को […]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राहुल गांधी के दिल्ली में मुलाकात के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया है। जिससे उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं ने राजनितिक गलियारों में हवा पकड़ ली हैं ।

किशोर उपाध्याय हरीश रावत और पार्टी हाईकमान पर 2017 के दौरान खुद के टिकट को लेकर कई तरह के आरोप लगाते रहे हैं। और अब भी वो कांग्रेस से नराज चल रहे हैं, अब चर्चा है कि भाजपा हाईकमान से किशोर उपाध्याय की बातचीत चल रही है और वह जल्द ही भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं।

मामला कुछ इस तरह हैं कि राहुल गांधी ने किशोर उपाध्याय को इन चर्चाओं को लेकर दिल्ली बुलाया था। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी बुलावा भेजा गया था, लेकिन किशोर उपाध्याय ने राहुल गांधी के दिल्ली मुलाकात के निमंत्रण को ठुकरा दिया।

इससे पहले भी किशोर उपाध्याय का भाजपा के साथ साथ बाकी दलों से भी संपर्क होने की खबरें रही हैं। अब राजनीती के गलियारों में चर्चा है कि जो भी किशोर उपाध्याय को ज्यादा तवज्जो देगा, किशोर उपाध्याय उसी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। एक खबर यह भी चर्चाओं में हैं कि किशोर उपाध्याय कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनना चाहते हैं और इसलिए वह पार्टी पर दबाव बनाकर अपने कद को बढ़ाना चाहते हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts