बड़ी खबर : एसटीएफ के निशाने पर यूपीसीएल के एई और जेई । जल्द होंगी गिरफ्तारी

उत्तराखंड में भर्ती घोटाले में लगातार हो रही गिरफ्तारयों के बीच अब एसटीएफ के निशाने पर यूपीसीएल के AE और JE  है। पंतनगर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में घपले को लेकर उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपीसीएल मुख्यालय को भी जांच के घेरे में ले लिया है। यहां से चयनित AE और […]

उत्तराखंड में भर्ती घोटाले में लगातार हो रही गिरफ्तारयों के बीच अब एसटीएफ के निशाने पर यूपीसीएल के AE और JE  है।

पंतनगर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में घपले को लेकर उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपीसीएल मुख्यालय को भी जांच के घेरे में ले लिया है।

यहां से चयनित AE और JE  का ब्यौरा जुटाया गया है। न सिर्फ उनके नाम बल्कि आवासीय पते के साथ मोबाइल नंबर भी एसटीएफ अपने साथ ले गई है । 

यूपीसीएल में 2021 में पंतनगर विश्वविद्यालय के 68 असिस्टेंट इंजीनियर और 150 के करीब जूनियर इंजीनियर चयन आयोग से चयनित हुए थे। 

एसटीएफ की टीम ने देर शाम 7:00 बजे यूपीसीएल मुख्यालय पहुंचकर दोनों परीक्षाओं में चयनित लोगों की सूची अपने कब्जे में ली है। साथ ही इनसे जुड़े कई अहम दस्तावेज भी यूपीसीएल मैनेजमेंट से लिए गए हैं।

जल्द ही एसटीएफ द्वारा इस भर्ती घोटाले में भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद के आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। 26 सितंबर 2026, शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और...

बड़ी खबर: हेल्पलाइन पर फोर्स क्लोज शिकायतों पर DM सख्त, स्थलीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी देहरादून ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर बंद की गई शिकायतों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए फोर्स...

Related Posts