अपडेट : UPI पेमेंट पर लगी लिमिट l जानिए किस UPI APP से घंटे भर में भेज पाएंगे कितने रुपए

यूपीआई पेमेंट सिस्टम लोगों के बीच एक काफी पॉपुलर पेमेंट सिस्टम बन चुका है। हर दूसरा व्यक्ति कैश के बदले ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा ज्यादा सुरक्षित व आसान महसूस कर रहा है।  इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि इसने लोगों की, कैश को साथ रखने की परेशानी को कम कर दिया है। ऐसे […]

यूपीआई पेमेंट सिस्टम लोगों के बीच एक काफी पॉपुलर पेमेंट सिस्टम बन चुका है। हर दूसरा व्यक्ति कैश के बदले ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा ज्यादा सुरक्षित व आसान महसूस कर रहा है। 

इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि इसने लोगों की, कैश को साथ रखने की परेशानी को कम कर दिया है। ऐसे में पैसों के चोरी होने या खोने का डर बेहद कम हो चुका है। 

हर जगह आजकल लोग यूपीआई से पेमेंट करने में ज्यादा सहूलियत महसूस रहे हैं, अब चाहे वह सब्जी लेते हुए पेमेंट करनी हो या शॉपिंग मॉल में पेमेंट की बात हो। 

यह यूपीआई पेमेंट कुछ मुख्य एप्स के जरिए होती है, जैसे कि गूगल पे, फोन पे और पेटीएम। लेकिन क्या आप जानते हैं, इन पेमेंट एप्स पर डेली की ट्रांजैक्शन लिमिट लागू है, जिसके चलते आप 1 दिन में निर्धारित लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं।

 आइए जानते हैं किस एप्प पर कितनी है ट्रांजेक्शन लिमिट:

आमतौर पर ज्यादातर लोग Paytm से पेमेंट करना पसंद करते हैं। इससे डेली 1 लाख रुपए तक की पेमेंट की जा सकती है, लेकिन इसके जरिए एक दिन में केवल 20 ही UPI पेमेंट हो सकती है। 

वहीं अगर हर घंटे की बात की जाए तो paytm के जरिए एक घंटे में ज्यादा से ज्यादा 5 हजार व केवल 20 हजार की ही ट्रांजेक्शन की जा सकती है।

वहीं अगर Google pay और Phone pay की बात की जाए तो, इन पर भी डेली एक लाख रुपए की ट्रांजेक्शन लिमिट निर्धारित है। लेकिन Google pay ग्राहकों को एक दिन में केवल 10 ट्रांजेक्शन की लिमिट व Phone pay बैंक के अनुसार, 10 से 20 ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। हालांकि दोनों ऐप्स पर हर घंटे की कोई लिमिट तय नहीं है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts