नगर पंचायत गुलरभोज में हुआ हंगामा। सफाईकर्मियों ने की अध्यक्षा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

नगर पंचायत गुलरभोज में आज फिर हुआ हंगामा रिपोर्ट- विशाल सक्सेना गूलरभोज। विगत कुछ दिनों से नगर पंचायत गूलरभोज में काम से हटाए गए देवभूमि सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज फिर हंगामा किया। आपको बताते चलें कि, नगर पंचायत गूलरभोज में कार्यरत सफाई कर्मियों को विगत दिनों हटा दिया गया था। जिससे […]

नगर पंचायत गुलरभोज में आज फिर हुआ हंगामा

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
गूलरभोज। विगत कुछ दिनों से नगर पंचायत गूलरभोज में काम से हटाए गए देवभूमि सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज फिर हंगामा किया। आपको बताते चलें कि, नगर पंचायत गूलरभोज में कार्यरत सफाई कर्मियों को विगत दिनों हटा दिया गया था। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इसी को लेकर उक्त सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर 11 दिन पूर्व से धरना दे रहे थे। जिनकी निकाय प्रशासन कोई सुनवाई नही कर रहा था। इसी को लेकर आज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के आवाहन पर नैनीताल और उधमसिंह नगर के विभिन्न निकायों से नगर पँचायत कार्यालय पर लभभग 200 कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एवं कल हुये लाठी चार्ज के सम्बंध में थाना अध्यक्ष गदरपुर को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें चेयरमेन पति अरुण दुबे के खिलाफ SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की माँग की। उन्होंने कहा कि, उक्त ने हम लोगो और महिलाओं को जाती सूचक शब्दों के साथ ही महिलाओं से अभद्रता की है। राहत मसीह ने कहा कि, जब चेयरमेन महिला हैं वो खुद किसी मामले को नहीं देखती उनका काम बस अपने पति के बताए कागज पर केवल दस्तखत करना ही मात्र है। उन्होंने कहा कि, चेयरमैन पति EO की कुर्सी पर बैठ कर अपने निर्देशन में कार्य कराते हैं। जिसके प्रमाण में उन्होंने ज्ञापन के उनका EO पर बैठे हुए फोटो भी दिया है। उन्होंने इस सबकी जांच की मांग की है। इस सारी कार्यवाही में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह सहित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू, सचिव जितेंद्र देवन्त, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण जी, भजन लाल, सुनील, रवि चौहान, सचिन, राजेश, राजू आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts