श्री गुरु राम राय की भूमि पर कब्जे को लेकर बवाल: संगतों पर पथराव का आरोप। एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, 11 जून 2026। राजधानी देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दरबार प्रशासन और संगतों ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा, प्लॉटिंग और निर्माण कार्य […]

देहरादून, 11 जून 2026। राजधानी देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दरबार प्रशासन और संगतों ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा, प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए जा रहे थे।

बुधवार को इसी विवाद के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और संगतों पर पथराव तथा हमले का आरोप लगाया गया। मामले में क्लेमेन्टाउन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी नितिन मनेरिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

5 बीघा भूमि को लेकर बढ़ा विवाद

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रशासन के अनुसार, मोथरोवाला स्थित करीब पांच बीघा भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश (Stay Order) के बावजूद कथित रूप से कब्जे और अवैध प्लॉटिंग का प्रयास किया जा रहा था।

बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में संगतें भूमि के निरीक्षण और कार सेवा के लिए मौके पर पहुंची थीं। इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

संगतों पर पथराव और हमले का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने संगतों पर अचानक पथराव और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने हथियार दिखाकर संगतों को डराने की भी कोशिश की।

हालांकि संगतों के युवकों ने मौके पर मौजूद नितिन मनेरिया को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ आए अन्य लोग वहां से फरार हो गए। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरबार प्रशासन का दावा है कि संबंधित भूमि के सभी वैध दस्तावेज पहले ही शासन और प्रशासन को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

कुछ संगतें घायल, अस्पताल में उपचार जारी

घटना के दौरान हुई कथित पथराव और मारपीट में कई संगतों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद संगतों में भारी आक्रोश देखा गया। संगतों का कहना है कि वे दरबार की एक इंच भूमि पर भी अवैध कब्जा नहीं होने देंगे और कानूनी तरीके से अपनी संपत्ति की सुरक्षा करेंगे।

भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

दरबार प्रशासन ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कथित भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि भूमि से जुड़े सभी स्वामित्व अभिलेख उनके पास मौजूद हैं और समय-समय पर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराए जाते रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने भी बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रशासन का कहना है कि वह अपनी सभी स्वामित्व वाली भूमि के वैध अभिलेख शासन-प्रशासन को उपलब्ध करा चुका है तथा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी भी दी जाती रही है।

श्री दरबार साहिब प्रशासन व संगतों के निरंतर अपनी जमीनों की देखभाल, निरीक्षण व बाउन्ड्रीवॉल बनाने से भू-माफियाओं के हौसले पस्त हो गये है, संगतों ने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है, कि अगर उन्होंने श्री दरबार साहिब की जमीनों की तरफ कब्जा करने की दृष्टि से देखा भी तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

संगतें हजारों की संख्या में आकर उनको घरों से उठवाकर देहरादून की सड़कों पर दौड़ायेगी। श्री दरबार साहिब ने शासन-प्रशासन को अपनी जमीनों के समस्त स्वामित्व वाली जमीनों के कागजात सौंपे है और भू-माफियाओं के बारे में भी सूचना दी है, और किसी तरह से शांति व्यवस्था भंग न हो इसकी प्रार्थना की है।

इस बीच दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के वरिष्ठ व्यवस्थापक विजय गुलाटी द्वारा कुछ व्यक्तियों की सूची संगतों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनसे संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार के भ्रम, विवाद अथवा षड्यंत्र की आशंकाओं को शांतिपूर्ण ढंग से दूर किया जा सके।

दरबार प्रशासन ने कहा है कि उसका उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही शासन-प्रशासन से भू-माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें

👉 दुखद: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह शहीद। गांव में पसरा मातम 
👉 दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समाई बोलेरो। 4 की मौत,3 घायल
👉 सनसनीखेज: बेटे की चाह में हैवान बना पति,लिंग परीक्षण के बाद पत्नी पर ढाया कहर। गर्भस्थ बच्ची की मौत,आरोपी पति गिरफ्तार

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts