उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन17 दिसंबर (रविवार )को होगा आयोजित।

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन कल  दिनांक: 17 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हर्रावाला स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 अरुण कुमार त्रिपाठी, मा0 कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्विद्यालय, अति विशिष्ट अतिथि प्रो0 अनूप कुमार गकखड प्रभारी कुलसचिव, विशिष्ट अतिथि प्रो0 राधाबल्लभ सती परिसर निदेशक, […]

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन कल  दिनांक: 17 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से हर्रावाला स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 अरुण कुमार त्रिपाठी, मा0 कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्विद्यालय, अति विशिष्ट अतिथि प्रो0 अनूप कुमार गकखड प्रभारी कुलसचिव, विशिष्ट अतिथि प्रो0 राधाबल्लभ सती परिसर निदेशक, मुख्य परिसर होंगे। सम्मेलन में विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के नियमित गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेगे। उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री श्री प्रशांत मेहता तथा संगठन मंत्री श्री विनोद कुमार द्वारा भी उक्त सम्मेलन में प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री चंद्रमोहन पैन्यूली को मुख्य संयोजक का दायित्व सौपा गया है। साथ ही संयोजक मण्डल में श्री विवेक तिवारी, श्री शैलेश सेमवाल, श्रीमती लक्ष्मी उनियाल, श्री सुमित कुमार, श्री अनिल सिंह नेगी, श्री मोहित मनोचा, श्री आशुतोष गैरोला को जिम्मेदारी दी गयी हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts