हादसा ब्रेकिंग : खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है l कल रात भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई l मामला पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास का है, पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि सक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयाl सूचना मिलने पर […]

उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है l कल रात भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई l

मामला पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास का है, पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि सक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयाl

सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि वाहन टाटा 407 (यूके 19सीए 0743) अनियन्त्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था। और उसकी मौत हो चुकी थीl

एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत करके व्यक्ति के शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दियाl

मृतक का नाम:

उमेश उर्फ बंटी पुत्र मनमोहन निवासी ग्राम कांडानाला, रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल है। वह वर्तमान मेंषग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल में रहता था।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts