हादसा: दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी कार l घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर चंदेली के पास  वाहन संख्या UK10-9402 (स्वीफ्ट कार) जो कि पुरोला से बिगराडी मेले में जा रही थी दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क से 60-70 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के एक बच्चे सहित तीन लोग सवार थे।  सूचना मिलते ही पुरोला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घायलों […]

पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर चंदेली के पास  वाहन संख्या UK10-9402 (स्वीफ्ट कार) जो कि पुरोला से बिगराडी मेले में जा रही थी दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क से 60-70 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के एक बच्चे सहित तीन लोग सवार थे। 

सूचना मिलते ही पुरोला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्रा0स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला भेजा गया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया जा चुका है।

घायलों का विवरण-

1-वीरपाल चौहान पुत्र कुन्दन सिंह निवासी मैराणा, पो0 ढकाड़ा, पुरोला उम्र-36 वर्ष।

2-श्रीमती बलवन्ती चौहान पत्नी वीरपाल चौहान पता उपरोक्त उम्र-29 वर्ष।

3-ओजस पुत्र वीरपाल चौहान पता उपरोक्त उम्र- 03 वर्ष।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts