हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, देहरादून निवासी व्यक्ति की मृत्यु

उत्तराखंड में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैंl आए दिन गाड़ियों के खाई में गिरने की खबरें सामने आती रहती हैंl आज फिर बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईl थाना देवप्रयाग ने SDRF को सूचना दी कि बछेलीखाल के पास एक […]

उत्तराखंड में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैंl आए दिन गाड़ियों के खाई में गिरने की खबरें सामने आती रहती हैंl

आज फिर बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईl

थाना देवप्रयाग ने SDRF को सूचना दी कि बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीl

स्विफ्ट कार (UK07 AN 5419)अनियंत्रित होने से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिरी l उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जो देवप्रयाग से देहरादून आ रहा था।

SDRF टीम ने व्यक्ति का शव वाहन से निकालकर रोप व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का नाम:-

शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व0 श्री शिव चरण शर्मा (असिस्टेंट बैंक मैनेजर SBI), निवासी:- बंजारावाला, देहरादून।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts