ब्रेकिंग : गहरी खाई में गिरा DIT देहरादून का छात्र, बमुश्किल किया रेस्क्यू

डीआईटी देहरादून का फाइनल ईयर का छात्र जनपद देहरादून-कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरी खाई में गिर गया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने बमुश्किल उसे सुरक्षित बाहर निकालाl कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार के खाई में गिरने की सूचना कंट्रोल रूम […]

डीआईटी देहरादून का फाइनल ईयर का छात्र जनपद देहरादून-कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरी खाई में गिर गया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने बमुश्किल उसे सुरक्षित बाहर निकालाl

कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार के खाई में गिरने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली जिसके बाद SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल खाई में नीचे उतरकर युवक तक पहुँचा गया।टीम द्वारा सर्वप्रथम युवक का प्राथमिक उपचार कर गर्म कपड़े लपेटे गए, जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायल का विवरण:

अभिषेक झा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिहार, डीआईटी देहरादून में फाइनल ईयर का छात्र है।

वाहन- बाइक (UK07 DX 7718)

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

Related Posts