एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संक्रमित। टच में रहने वालों की तलाश

उत्तराखंड भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संक्रमित। टच में रहने वालों की तलाश रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एक महत्वपूर्ण जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में रखा गया है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में कोरोना […]

उत्तराखंड भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संक्रमित। टच में रहने वालों की तलाश

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और एक महत्वपूर्ण जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में रखा गया है। उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन किया गया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद शनिवार और रविवार को नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कड़ाई से लॉकडाउन के निर्देश जारी किए गए थे। इसी बीच भाजपा के दो शीर्ष नेता कोरोना की चपेट में आ गए।

पिछले दिनों लक्षण पाए जाने के बाद दोनों नेताओं का कोरोना टैस्ट किया गया। बीते दिनों दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित होने का खुलासा हुआ। अच्छी बात ये है कि, लक्षण आने के बाद से ही दोनों नेताओं ने खुद को सैल्फ क्वारंटाइन (आईसोलेट) कर लिया था। पॉजिटिव आने के बाद दोनों ही नेताओं के परिवारों के सदस्यों के सैंपल भी अब लिए जाएंगे। पुलिस और कोविड-19 टीम दोनों नेताओं के हाल के सम्पर्कों की तलाश में जुट गई है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts