बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड भाजपा को मिले नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी । पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले दुष्यंत गौतम उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी और रेखा […]

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी ने राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं, बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले दुष्यंत गौतम उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी और रेखा वर्मा सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव को जिम्मेदारी

लंबे समय से विवादों में चल रहे दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी समाप्त हो गई है।

बीजेपी की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी नई नियुक्तियों के तहत राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।

बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन बने सह प्रभारी

प्रदेश प्रभारी के साथ ही बीजेपी ने उत्तराखंड के सह प्रभारियों में भी बदलाव किया है। बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है।

इससे पहले रेखा वर्मा उत्तराखंड की सह प्रभारी थीं। अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है।

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव

उत्तराखंड बीजेपी में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब राज्य में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां चल रही हैं। बीजेपी ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड की जिम्मेदारी भी नई टीम को दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत । गांव पहुंचे अधिकारी,जानिए फिर क्या हुआ ?

देहरादून, 21 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की धरातलीय समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित...

दुःखद – सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts