अपराध : बाइक सवार युवकों ने महिला के साथ की छेड़छाड़। दुपट्टा छीनकर हुए फरार

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां साइबर कैफे से रिजल्ट देखने के बाद घर लौट रही छात्रा से रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और छात्रा का दुपट्टा छीनकर युवक फरार हो गए। छात्रा ने इस संबंध में […]

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

ताजा मामला हल्द्वानी का है जहां साइबर कैफे से रिजल्ट देखने के बाद घर लौट रही छात्रा से रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और छात्रा का दुपट्टा छीनकर युवक फरार हो गए।

छात्रा ने इस संबंध में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

छात्रा ऑटो रिक्शा से उतर रही थी कि स्पोर्ट्स बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका दुपट्टा लेकर फरार हो गए।

छात्रा बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है और वह अपना रिजल्ट देखने के बाद साईबर कैफे से लौट रही थी, इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts