ब्रेकिंग : कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया।  सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है। जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। 

सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।

जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं।

ये फैसले लिए गए

  • 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की मंजूरी
  • 05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित
  • चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर
  • एक हजार की किराए राशि कैबिनेट ने बढ़ाई।
  • कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला।
  • जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
  • राहत शिविरों में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
  • यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति के 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।
  • विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
  • बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे
  • नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए
  • साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट
  • वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts