बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री को जान का खतरा। 4 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

 उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश का मामला सामने आते ही उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है। सितारगंज कोतवाली में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस को दी […]

 उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश का मामला सामने आते ही उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

सितारगंज कोतवाली में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि हीरा सिह पुत्र चम्बाराम निवासी कोटाफार्म सिसौना थाना सितारगंज जो थाना सितारगंज से पूर्व में गेहू चोरी के मामले में जेल गया था तथा उक्त व्यक्ति अवैध रूप से खनन का कार्य भी करता है। हीरा सिह गेहू चोरी वाले मामले में स्वयं को जेल भिजवाने का वेवजह कैबिनेट मन्त्री ,मंत्री पशु पालन डेरी, मत्त्य विभाग व प्रोटोकोल उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा को दोषी मानता है व मंत्री से रंजिश रखता है। उसके द्वारा जेल में रहने के दौरान सतनाम सिह पुत्र बलविन्दर सिह निवासी सिरसाफार्म थाना बहेडी जो थाना किच्छा से अफीम के मामले मे जेल गया था, को अपनी घटना बताकर कि मंन्त्री सौरभ बहुगुणा ने मुझे जेल भिजवाया है, उनको मारना है चाहे जितना रूपया खर्चा हो जाय। तब सतनाम सिह अपने दोस्त मो0अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा का नाम लेकर कहता था कि वह बडा अपराधी है उसके सम्बन्ध उत्तरप्रदेश के शूटरो के साथ है वह उनसे बात कर लेगा व काम करा देगा। जब तुम बाहर निकलोगे तो हरभजन सिह तुम्हे गुड्डु से मिलवा देगा इस प्रकार हीरा सिह मंत्री की हत्या करने हेतु षडयंत्र कर रहा था। यह बात की जानकारी मंत्री के साथियो को जब मिली तो उन्होंने जानकारी जुटानी शुरू कर दी, जब से हीरा सिह जेल से छूटा तब से उस पर नजर रखते थे इस बीच जब मंत्री सितारगंज में 02 अक्टूबर को आये थे उनके विधानसभा भ्रमण के दौरान कुछ स्थानो पर उसे देखा पुलिस को दी तहरीर में उमाशंकर ने कहा की मै व मेरे साथी लोग जो मन्त्री के पास काम करते है उस पर नजर रख रहे थे। इस दौरान मुझे जानकारी हुई कि सतनाम सिह पैरोल पर आया है हीरा सिह उससे मिल रहा है तथा हीरा सिह ने सतनाम सिह व उसके दोस्त हरभजन सिह तथा एक अन्य व्यक्ति मो0 अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा जिसके उत्तर प्रदेश में अपराधियो से सम्पर्क है, के साथ मिलकर अपने षडयन्त्र को अन्तिम रूप देने की योजना बना रहे है। तत्काल उनको गिरफ्तार नही किया गया तो वह कोई अप्रिर्य घटना को अंजाम दे सकते है व इनके साथ अन्य लोग भी षडयन्त्र में शामिल हो सकते है। अब पुलिस ने हीरा सिह, सतनाम सिह, हरभजन सिहं व मो0 अजीज उर्फ गुड्डु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts