बड़ी खबर : छात्रों ने नहीं कटवाए बाल, तो शिक्षकों ने की मारपीट। थाने पहुंचा मामला,शिक्षक निलंबित

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित […]

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए।  मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया।

स्कूल के अन्य छात्र उसे भागे हुए छात्र को ढूढ़ने चले गये और थाने चले गये। मामला थाने तक पहुंचा तो हंगामा हो गया। 

छात्रों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। प्रधानाचार्य गोपाल राम ने  छात्रों की शिकायत के बाद संविदा शिक्षक व वार्डन महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। साथ ही शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts