बड़ी खबर : देहरादून में पूर्व फौजी ने बहन और मामी पर चलाई गोली, हुआ गिरफ्तार

देहरादून में एक पूर्व फौजी ने अपनी चचेरी बहन और मामी पर गोली चला दी, जिसके चलते दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पूर्व फौजी को जेल भेज दियाl दरअसल, देहरादून के प्रेमनगर के विंग नंबर सात में 11 जनवरी को आशा क्षेत्री के पति का वार्षिक श्राद्ध का था। इसमें आशा के […]

देहरादून में एक पूर्व फौजी ने अपनी चचेरी बहन और मामी पर गोली चला दी, जिसके चलते दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पूर्व फौजी को जेल भेज दियाl

दरअसल, देहरादून के प्रेमनगर के विंग नंबर सात में 11 जनवरी को आशा क्षेत्री के पति का वार्षिक श्राद्ध का था। इसमें आशा के पति का भांजा विक्की क्षेत्री व अन्य रिश्तेदार भी आए हुए थे।

मामी और विक्की के बीच किसी बात पर विवाद होने लगा। मम्मी के साथ में उनकी भांजी मंजू भी थी। मंजू विक्की की चचेरी बहन भी है। इस झगड़े में विक्की ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर एक-एक फायर कर दिया।

हालांकि ,गनीमत रही कि उस पूर्व फौजी की लाइसेंसी पिस्तौल से निकली गोलियां दोनों के बगल से होकर निकल गईं।

दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आरोपी पूर्व फौजी विक्की ने बताया कि, वह नौवीं गढ़वाल राइफल्स से 2014 में सेवानिवृत्त हुआ। तब से वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है।  आशा और मंजू ने एक बार विक्की की पत्नी से कहा था कि उसके किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस बात को लेकर विक्की और उसकी पत्नी में विवाद होने लगा।

Also Read This

मौसम अपडेट: मानसून से पहले इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, 21 सितंबर 2026: उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 21...

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

Related Posts