साइबर क्राइम : जिला पंचायत उपाध्यक्ष की जीमेल आईडी वह्वाटसप एकाउंट हैक

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर/ जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की ई-मेल आईडी व व्हाटएप एकाउंट हैक कर दिया है। अब वह उनके परिचित नंबरों से पैसे की मांग कर रहा है। 

15 हजार से लेकर 25 हजार तक की राशि मांगी जा रही है। एक ही दिन में वह करीब 50 लोगों से संपर्क कर चुका है। कई लोगों ने उपाध्यक्ष को फोन कर पैसे मांग जाने की जानकारी दी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की डीपी लगाकर एक व्यक्ति शुक्रवार को व्हाटएप पर मैसेज भेजकर पहले कुशलक्षेम पूछ रहा है। उत्तर देने पर वह 15 हजार से लेकर 25 हजार की डिमांड रख रहा है। 

साथ ही दूसरी सुबह वापस करने का भरोसा भी दे रहा है। संबंधित ने जब पैसे दुकान से लेने की बात की तो उसने कहा उने ऑनलाइन ट्रांजक्शन की जरूरत है। इसके बाद वे लोग मामले की नजाकत को भांप गए। उन्होंने तुरंत नवीन परिहार फोन लगाकर वास्तविकता जानी। 

तब पता चला की किसी व्यक्ति ने उनकी मेल आईडी व व्हाटएप एकाउंटे हैक कर दिया है। उनकी फोटो की डीपी लगाकर लोगों को झांसे में ले रहा है। उपाध्यक्ष परिहार ने भी लोगों से किसी के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साथ भविष्य में भी यदि कोई किसी के नाम पर धनराशि मांगता है तो पहले संबंधित को फोन करने की सलाह दी। लोगों के झांसे में नहीं आने को कहा। यदि किसी ने झांसे में आकर धनराशि दी है तो वह उसका खुद जिम्मेदार होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts