एक्शन: अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शाह हसन निलंबित..

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. मोहम्मद शाह हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डॉ. हसन पर आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा रुद्रप्रयाग जिले के तिलणी क्षेत्र में हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक निलंबन आदेश जारी किया।


मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा कराई गई प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि डॉ. हसन नशे की हालत में वाहन चला रहे थे

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अपनी सरकारी जिम्मेदारियों की गंभीर अवहेलना की है। इसके आधार पर उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के तहत उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई।


निलंबन के दौरान रुद्रप्रयाग मुख्यालय से संबद्ध

निलंबन के बाद डॉ. हसन को रुद्रप्रयाग मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि विभाग किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, गैर जिम्मेदाराना रवैये या सेवा दायित्वों की अनदेखी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि, “स्वास्थ्य विभाग केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आम जनता का विभाग पर भरोसा बना रहे। इसलिए, ऐसे मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts