दोहरा हत्याकांड : पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या। मृतक की मां पर भी किया हमला

रिर्पोट – विशाल सक्सेना  उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।  मौके पर मृतक की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जिसे अस्पताल […]

रिर्पोट – विशाल सक्सेना 

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

मौके पर मृतक की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर शहर के आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में बीती रात 2 बजे करीब पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जब मौके पर मृतक व्यक्ति की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही। 

हालांकि हत्या किस उद्देश्य से की गई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts